Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त ने सूडान में फंसे भारतीयों की जानकारी लेने के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से हैल्पलाईन नंबरों की जानकारी दी .

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 5, 2023 Tags: , , , , ,

कोई भी व्यक्ति इन पर सप्ताह में सात दिन और 24 घण्टे सम्पर्क कर सकता है।

BOL PANIPAT, 5 मई। उपायुक्त वीरेन्द्र दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सूडान देश की परिस्थितियों को देखते हुए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से हैल्पलाईन नम्बर स्थापित किए गए हैं जोकि सूडान में हमारे देश के नागरिकों के लिए बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति इन पर सप्ताह में सात दिन और 24 घण्टे सम्पर्क कर सकता है। इसके लिए टोल फ्री नम्बर 1800118797, 91-11-23012113, 23014104 और 23017905 नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है। वटसअप के लिए 91-9966291998, और ई-मेल के लिए सिचुऐशनरूमऐटदारेटएमइएडॉटजीओवीडॉटइन पर मेल किया जा सकता है।

Comments