Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


झपटमारी की वारदात का खुलासा. 15000 रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 18, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 मई 2021, झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले जेल में बंद दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की गहनता से पुछताछ, एक वारदात का खुलासा, 15000 रूपए बरामद।

थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप ने बताया झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले पानीपत जेल में बद आरोपी आकाश पुत्र रामबाबू निवासी कुलेसरा गौतमबुद्ध नगर यूपी व प्रिंस पुत्र संदीप निवासी वधावाराम कालोनी पानीपत को थाना माडल टाउन पुलिस की टीम ने मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दोनो आरोपियों से गहनता से पुछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने माडल टाउन में लाल टंकी के पास फरवरी में साइकिल सवार एक युवक से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों ने झपटा गया मोबाइल फोन अज्ञात युवक को बेचकर कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे 15000 रूपए आरोपियों के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

फोन झपटमारी की वारदात बारे थाना माडल टाउन में उसत्तप्रीत निवासी नारायण सिंह पार्क पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.

उसत्तप्रीत पुत्र दिलप्रीत निवासी नारायण सिंह पार्क पानीपत ने 2 अप्रैल को थाना माडल टाउन में शिकायत देकर बताया था की वह 1 अप्रैल की सुबह साइकिल पर सवार होकर घूमने के लिए माडल टाउन में लाल टंकी चौक की तरफ जा रहा था। लाल टंकी चौक के पास पहुंचने पर पीछे से दो अज्ञात युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और उसका मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। उसत्तप्रीत की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन में आईपीसी की धारा 379ए के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments