स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उप चेयरमैन ने किया औचक निरीक्षण
BOL PANIPAT ,16 अप्रैल। शनिवार को दोपहर बाद जीटी रोड स्थित पानीपत टोल प्लाजा पर स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र स्वच्छता का औचक निरीक्षण करने पहुचें। इस दौरान उनको टोल प्लाजा परिसर में स्वच्छता को लेकर कईं प्रकार की खामियां मिलीं जिनमें अवैध पार्किंग तथा आसपास के क्षेत्र में आइस्क्रीम व फ्रूट वाली रेहडियों ने बहुत जायदा गंदगी फैला रखी थी।
इन सब अनियमिताओ पर तुरंत कड़ा संज्ञान लेते हुए उन्होंने हाईवे ट्रैफिक पुलिस स्टेशन एसएचओ व टोल प्लाजा प्रबंधक को निर्देश देते हुए कहा कि टोल प्लाजा परिसर व आसपास के क्षेत्र में तुरंत प्रभाव से सफ़ाई होनी चाहिए और भविष्य में इस प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि टोल प्रबंधक व सबंधित विभाग अतिरिक्त अतिक्रमण व स्वच्छता का ध्यान रखें। जो भी लोग प्लास्टिक का प्रयोग करते हैं उनके साथ सख्ती से निपटें। क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री चाहते हैं कि हमारा प्रदेश साफ सुथरा रहे।
उन्होने कहा कि इस टोल से रोजाना लाखो वाहन गुज़रते हैं जिनमे अन्य प्रदेशों सहित विदेशों के भी यात्री होते हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों को भी हमारी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने की दिशा में हम सब ने मिलकर कार्य करना है । से भी होते हैं जो संदेश लेकर जाते हैं कि हमारा प्रदेश कैसा है ताकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

Comments