Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मोनू की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 27, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 अप्रैल 2023, पानीपत, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने पूरेवाल कॉलोनी निवासी मोनू 19 की चाकू से गोदकर हत्या करने के मुख्य आरोपी सन्नी पुत्र गौतम निवासी रामगढ़ हापुड़ यूपी हाल अशोक विहार कॉलोनी को बीती देर साय गिरफ्तार कर लिया है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर मोनू की हत्या करने बारे स्वीकारा। पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी नशा करने का आदी है, परिजनों ने आरोपी को घर से बेदखल कर रखा है। आरोपी पीपल वाली मंडी में फ्रुट की रेहड़ी लगाता  है और रात में कभी मंडी में व कभी जीटी रोड़ गुरूद्वारे के पास फ्लाई ओवर पुल के नीचे सोता है। 22 अप्रैल की साय मंडी में मोनू निवासी पूरेवाल कॉलोनी के साथ आरोपी सन्नी की मामूली बात को लेकर कहासुनी  हो गई। कहासुनी  के करीब 1 घंटे बाद आरोपी ने अपने दो साथी आरोपियों के साथ मिलकर मोनू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी सन्नी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया एक चाकू बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में शामिल आरोपी के फरार साथी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाना पुराना औद्योगिक में अनंतराम पुत्र रामकिशन निवासी बधोना फरूकाबाद यूपी हाल किरायेदार पूरेवाल कॉलोनी ने ने शिकायत देकर बताया था की 22 अप्रैल की सायँ करीब 7:45 बजे बेटे मोनू 19 की सन्नी नाम के लड़के के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मोनू सायँ करीब 9 बजे अपने दोस्त सचिन निवासी पीपल मंडी के साथ सब्जी मंडी से सब्जी लेकर घर आ रहा था। रास्ते में शर्ट फैक्टरी के पास सन्नी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर मोनू व सचिन को पकड़कर आरोपी सन्नी ने मोनू की छाती में चाकू घोंप दिया। मोनू वही जमीन पर गिर गया। सचिन ने सूचना दी तो वह परिवार सहित तुरंत मौके पर पहुंचा और मोनू को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मोनू को मृत घोषित कर दिया। अनंतराम की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने वारदात में संलिप्त आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की जिम्मेदारी सीआईए थ्री टीम को सौंपी थी। सीआईए थ्री की टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल कर छुपकर रह रहे थे। बुधवार देर साय सनौली रोड पर उग्राखेड़ी मोड़ के पास आरोपी सन्नी के घूमने बारे गुप्त सूचना मिली तो टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की।

Comments