Sunday, September 6, 2026
Newspaper and Magzine


चोरीशुदा केंटर खरीदने वाले आरोपी को यूपी के बिजनौर जिला के नजीबाबाद से गिरफ्तार कर लाई पानीपत एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम. चोरीशुदा केंटर बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 13, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 मार्च 2023, पानीपत एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने एमजेआर चौक के नजदीक ट्रासपोर्ट आफिस के सामने से गत दिनो चोरी हुए केंटर सहित आरोपी को यूपी के बिजनौर जिला के नजीबाबाद से बीती देर साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद अली पुत्र मोहम्मद अशरफ निवासी पालोमल मुनीर गंज नजीबाबाद बिजनौर यूपी के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने उक्त चोरीशुदा केंटर तौफिक निवासी किरतपुर बिजनौर यूपी से 70 हजार रूपए में खरीदने बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ करने व आरोपी तौफिक के ठिकानों का पता लगा काबू करने के पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अली को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी मोहम्मद पहले भी यूपी के बिजनौर से वर्ष 2021 में चोरीशुदा 3 वाहन खरीदने के मामले में जेल में जा चुका है। आरोपी वर्ष 2022 में बेल पर जेल से बाहर आया था।

थाना चांदनी बाग में राजन पुत्र किशोर निवासी अंसल पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि एमजेआर चौक के नजदीक उसका किशोर गोल्डन ट्रासपोर्ट नाम से आफिस है। 5 मार्च की साय उसने आफिस के बाहर अपना एक केंटर खड़ा किया था। अज्ञात चोर रात को केंटर चोरी कर ले गया। राजन की शिकायत पर थाना चांदनी में आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments