Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवम सीजेएम ने किया वन स्टॉप सेंटर का दौरा.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 2, 2022 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT : जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पानीपत मनीषा बत्रा के निर्देशानुसार, आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवम् सीजेएम अमित शर्मा ने वन स्टॉप सेंटर पानीपत का दौरा किया वहां पर मौजूद रजिस्टरों को चैक किया साथ साथ निर्देश दिए सभी आने वाली जरूरतमंद महिलाओ की तुरंत प्रभाव से मदद करे.

उनकी शिकायतों को फौरन ही संबंधित विभागों में भेजे और उनका समय समय पर उनकी पड़ताल करते रहे साथ साथ यह भी बताया कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओ के लिए एक ऐसा स्थान है जहाँ पर महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिक दी जाती है और किसी घटना के वक्त महिलाओ के लिए यहां पर रुकने की व्यवस्था है

Comments