Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


निश्चित रूप से होगा नागरिकों की समस्याओं का समाधान. शिकायतकर्ता न हो मायूस: मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र पाल मलिक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 23, 2024 Tags: , , , , ,

-शिविर में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आयुषमान भारत योजना का कर्मचारी कैसे ले सकते है लाभ पर उपलब्ध करवाई जानकारी
-समाधान शिविर में सोमवार को पहुंची 87 समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश
-ज्यादातर समस्याएं पुलिस व पैंशन विभाग से जुड़ी प्राप्त हुई

BOL PANIPAT , 23 दिसंबर। हरियाणा सरकार द्वारा नागरिकों की समस्याओं के निदान को लेकर नियमित रूप से आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर की जिला सचिवालय के सभागार में सोमवार को अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र पाल मलिक समस्या लेकर शिविर में पहुंच रहे नागरिकों से अनुरोध किया कि समस्याओं के समाधान में समय लग सकता है। मायुस न हो समाधान निश्चित है। उन्होंने शिविर में आई पैंशन से संबंधित समस्याओं पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए व कार्य में रूचि लेकर जल्द से जल्द निपटाने की बात कही। जनता समाधान शिविर में कुल 87 समस्याएं आई। जिनमें ज्यादातर समस्याएं फैमली आईडी, पुलिस विभाग व पैंशन विभाग से संबंधित रही।
  मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि समाधान शिविर का सीधा संबंध जिले के उन नागरिकों से है जो समस्या का समाधान करवाने के लिए सचिवालय में पहुंचते है। पूरा प्रशासन एक ही लक्ष्य व उद्देश्य को लेकर इन समाधान शिविरों में पहुंच रही समस्याओं को निपटा रहा है।
  मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल नेतृत्व में इन समाधान शिविरों में आम जन की सुनवाई हो रही है व उनकी समस्याओं का तीव्रता से समाधान भी हो रहा है। जो लोग समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यालयों के चक्कर लगाकर मायूस हो गए थे अब उनके जीवन में नई रोशनी का संचार हो रहा है।
  समाधान शिविर में पहुंची शिकायतकर्ता सत्या कुमारी वासी हथवाला रोड़ ने प्रशासन से शहीद परिवार को रोजगार देने की मांग की। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल 89 की तरफ से सिवल अस्पताल में चाय की दुकान चलाने की अनुमति दी गई है लेकिन अभी तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि अगर उन्हें कैंटिन चलाने की अनुमति मिलती है तो वे अपने परिवार का पालन पोषण कर सकती है। प्रशासन ने संबंधित विभाग को इस पर संज्ञान लेने के लिए कहा।
  प्रार्थी ईशम सिंह ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। उन्होंने दूसरी शादी नहीं की। आय का साधन नहीं है। दो बच्चे है अत: मुझे विधुर पैंशन का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए मैं पात्र हूं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इस पर संज्ञान लेेने के निर्देश दिए।
  शिकायतकर्ता मनोज कुमार वासी महराणा ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मुझे वर्क वीजा के तहत अमेरिका में नौकरी देने का लालच दिया व 30 लाख रूपये की मांग की। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पैसे वापस करवाने की अपील की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पुलिस विभाग को इस पर संज्ञान लेने के  लिए कहा।
  प्रार्थी पानू राम वासी वार्ड नम्बर 11 ने प्रशासन से बिजली के बिल में हो रही त्रुुटि को ठीक कराने का अनुरोध किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बिजली विभाग के एसई संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
शिविर में केंद्र सरकार द्वारा संचालित सीसीएचएफई के बारे में पार्क अस्पताल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सपना भामरी ने योजना के संदर्भ में जानकारी दी व बताया कि किस तरह से ऐप डाऊनलोड करके इस योजना का लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जो सरकारी कर्मचारी इस योजना का लाभ लेना चाहते है उन्हें ऐप के माध्यम से उच्च अधिकारियों से वैरीफाई करवाना पड़ेगा तभी उन्हें इस योजना का लाभ मिल पायेगा। यह सब ऐप के जरिये ही होगा। इसके बाद ही विभाग के माध्यम से वैरीफाईड होने पर ही कार्ड ऐक्टीवेट होगा। मुख्य चिक्तिसा अधिकारी जंयत आहुजा ने कार्यक्रम में केंद्र सरकार के आयुष्मान योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी व बताया कि किस तरह से कर्मचारी इस योजना के साथ जुड़ कर इसका लाभ ले सकते है।
    इस मौके पर नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ जंयत आहुजा, खजाना अधिकारी हजारा सिंह, डीडीपीओ मनिष, आयुष अधिकारी संजय, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, जिला बाल कल्याण अधिकारी रीतू राठी, खादय एवं आपूर्ति नियंत्रक नीतू, एलडीएम राजकुमार, पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल, डीटीसी कराधान बिजेन्द्र सिंह, जीएसटी पुनित शर्मा, पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक डॉ.अशोक लोहान, मत्स्य अधिकारी अनुज कुमारी, डीपीओ प्रविंदर कौर, पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा जोगेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments