घर से नकदी व जैवरात चोरी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT , 25 जनवरी : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने देशराज कॉलोनी में घर से नकदी व जैवरात चोरी के तीसरे आरोपी को शनिवार शाम को अशोक विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सागर निवासी सैनी कॉलोनी के रूप में हुई है।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सागर ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दो साथी आरोपियों अशोक विहार कॉलोनी निवासी गौरव व डाबर कॉलोनी निवासी लक्की के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया मकान से चोरी किए 3500 रूपए में से उसके हिस्से में आए 900 रूपए उसने खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी सागर को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
मामले में पहले पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी गौरव व लक्की ने मकान से चोरी किए गहने अज्ञात एक युवक को 50 हजार रूपए में बेचकर 20 हजार रूपए खर्च कर दिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से बचे 30 हजार रूपए बरामद कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।
थाना तहसील कैंप में गांव टाबर सहारनपुर हाल देशराज कॉलोनी निवासी रणबीर पुत्र केहर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 नवंबर 2025 की रात को वह परिवार सहित मकान में उपर बने कमरे का दरवाजा खोलकर सो रहा था। सुबह उठे तो सामने खुट्टी पर टंगा बैग नहीं मिला। बैग में 3500 रूपए, चांदी की पाजेब, चुटकी, चेन, सोने की अंगुठी व बाली थी। अज्ञात चोर रात के समय उक्त नकदी व जैवरात चोरी कर ले गए। थाना तहसील कैंप में रणबीर की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments