एसेंशियल डयूटी देने वालों व चुनावी डयूटी करने वालों को अधिसूचना के तहत फार्म न. 12 डी भरना अनिवार्य: एसडीएम मनदीप
-समय पर फार्म भरकर जमा कराना होगा फार्म नम्बर 12
-पोस्टल बैलेट मतदान का कार्य हटकर है इसमें गंभीरता व गोपनीयता बरतनी पड़ती है
-अगर फार्म 12 का विकल्प है तो उसका ले लाभ
BOL PANIPAT , 2 मई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के निर्देश पर गुरूवार को जिला सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की चुनाव संबंधित बैठक एसडीएम मनदीप सिंह ने ली व अधिकारियों को 25 मई को मतदान दिवस पर वोट डालने के संदर्भ में कुछ प्रक्रियाओं का पूरा करने के निर्देश दिये व विभाग अनुसार एसेंशियल डयूटी देने वालों के बारे में जानकारी ली।
एसडीएम मनदीप ने कहा कि लोकसभा के आम चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराने में अधिकारियों व कर्मचारियों की अहम भूमिका रहती है। चुनाव आयोग ने मतदान की तिथि वाले दिन एसेंशियल डयूटी देने वालों व चुनावी डयूटी करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को वोट देनेे के संबंध में कुछ आवश्यक निर्देश दिये हैं जिनका हमें सख्ती से पालन करना होगा।
एसडीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि एसेंशियल डयूटी देने वालों को अधिसूचना के तहत फार्म न. 12 डी भरना अनिवार्य है। जिन विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की एसेंशियल डयूटी लगी है व 3 मई तक फार्म को जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के पास जमा करवा सकते हैं। इसी कड़ी में जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की चुनाव में डयूटी लगी है वे 13 मई तक जिला निर्वाचन कार्यालय में फार्म जमा करवा सकते हैं।
एसडीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि पोस्टल बैलेट से मतदान का कार्य मतदान से हटकर है इसमें काफी गंभीरता व गोपनीयता बरतनी पड़ती है। आयोग के निर्देशों अनुसार दोनों श्रेणी के मतदाता मतदान से पूर्व फार्म 12 को भरकर समय पर जमा करवाये। आयोग के निर्देश अनुसार हर मतदाता को वोट का अधिकार है। जो अधिकारी दोनों श्रेणियों में डयूटी धारक जिसे जरूरी समझते हैं उसका पालन करें। अगर ज्यादा जरूरी है तो ही फार्म को भरे अगर विकल्प है तो उसका लाभ लें। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत आहुजा, रोड़वेज जीएम कुलदीप जांगड़ा, डिप्टी सीएमओ शशि गर्ग, डॉ. ललीत वर्मा , स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments