चोरी की वारदात को अजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्य काबू, 10 वारदातों का खुलासा।
BOL PANIPAT : 23 फरवरी 2022, चोरी की वारदात को अजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्य काबू, 10 वारदातो का खुलासा। पकड़े गए आरोपी पीछले 6 माह से समालखा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय थे।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया की उनकी टीम ने दुकान व मकानों से नगदी व सामान चोरी करने सहित खेतों में ट्यूबवेल से बिजली की तार व अन्य उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को मंगलवार साय समालखा बस स्टेंड के पास से काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंगतराम पुत्र सुरजभान निवासी बाग वाला मोहला समालखा, सतनाम पुत्र ओमप्रकाश निवासी कालीरमना पाना समालखा व रामू पुत्र रणधीर निवासी पुरखास सोनीपत के रूप में हुई।
पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने चोरी की 10 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी पीछले 6 माह से समालखा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय थे। चोरी की उक्त सभी वारदातों बारे थाना समालखा में मुकदमें दर्ज है। तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया मंगलवार को सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान समालखा में जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की संद्विगध किस्म के तीन युवक बस स्टेंड के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित तीनों युवको को काबू कर प्रारंम्भिक पुछताछ की तो आरोपियो ने 19 जनवरी की रात नारायणा में टीटाना रोड पर मोबाइल की दुकान का ताला तोडकर 8 हजार रूपए चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में नारायणा निवासी जसवंत पुत्र बनवारी लाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। आरोपियों ने दुकान से चोरी किये पैसो में से कुछ खाने पीने में खर्च कर दिये बचे 6500 रुपये बरामद कर पुलिस टीम ने गहनता से पुछताछ की तो आरोपियो थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत चोरी की 9 अन्य वारदातो को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
तीनो आरोपियों ने चोरी की निम्न वारदातों को अंजाम दिया :-
- तीनो आरोपियों ने 19 जनवरी की रात नारायणा में मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर 8 हजार रूपए चोरी किये। थाना समालखा में जसवंत निवासी नारायणा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- तीनो आरोपियों ने 13 जनवरी की रात गांव छाजू में बिजली की दुकान से 25 किलो तांबे के नए व पुराने तार चोरी किये। थाना समालखा में रामसिह निवासी गढ़ी छाजू की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- तीनो आरोपियों ने 24 जनवरी की रात गांव ढोडपुर में खेतो से दो अलग-अलग ट्यूबवेल से स्टार्टर व 80 फुट बिजली की तार चोरी की। थाना समालखा में शक्ति निवासी ढोडपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- तीनो आरोपियों ने 29 जनवरी की रात गांव देहरा में एक मकान से इंनर्वटर व बैटरी चोरी की। थाना समालखा में रामकुवार निवासी देहरा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- तीनो आरोपियों ने नवंम्बर 2021 में खलीला प्रहलादपुर के खेतों में ट्यूबवेल से स्टार्टर व बिजली की तार चोरी की। थाना समालखा में चंद्रभान निवासी खलीला प्रहलादपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- तीनो आरोपियों ने अक्तुबर 2021 में समालखा में खेतों से ट्यूबवेल से स्टार्टर व बिजली की तार चोरी की। थाना समालखा में परस राम निवासी समालखा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- तीनो आरोपियों ने अक्तुबर 2021 में गांव गढ़ी छाजू के खेतों में टयूबवेल के कोठड़े का ताला तोड़कर स्टार्टर व स्प्रे की मशीन चोरी की। थाना समालखा में बिजेंद्र निवासी गढ़ी छाजू की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- तीनो आरोपियों ने नवम्बर 2021 में समालखा में खेतो में लगे ट्यूबवेल की 40 फुट बिजली की तार चोरी की। थाना समालखा में ईश्वर निवासी समालखा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- तीनो आरोपियों ने जूलाई 2021 में खलीला प्रहलादपुर के खेतों में ट्यूबवेल के कोठड़े से स्टार्टर व 340 फुट बीजली की पुरानी तार चोरी की। थाना समालखा में रोहताश निवासी खलीला प्रहलादपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- तीनो आरोपियों ने सितम्बर 2021 में रात के समय तकनीकि खराबी के कारण समालखा में जीटी रोड पर खड़ी हिमाचल रोडवेज की एक बस से बैटरी चोरी की। बस के ड्राइवर कमलजीत निवासी भलवाल कांगड़ा हिमाचल प्रदेश की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज है।

Comments