Wednesday, March 4, 2026
Newspaper and Magzine


तीन शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, बाइक चोरी की दो वारदातों का खुलासा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 3, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 2 मार्च : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को एंजेल मॉल के नजदीक चोरी की एक बाइक सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों से बाइक चोरी की दो वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपियों की पहचान झांबा निवासी जोनी, कुटानी रोड अशोक विहार निवासी राकेश व हाली कॉलोनी निवासी मोहम्मद मंजूर के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर सेक्टर 11/12 में एंजेल मॉल के नजदीक गंदा नाला के पास घूम रहे है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर बाइक सवार तीनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान जोनी पुत्र सतबीर निवासी झांबा, राकेश पुत्र ताराचंद निवासी कुटानी रोड अशोक विहार व मोहम्मद मंजूर पुत्र सलाउद्दीन निवासी हाली कॉलोनी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर तीनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त बाइक 26 फरवरी को होटल ब्लू हेवन के पास से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में अमन पुत्र चंद्रशाह निवासी मदीना रोहतक की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि सघंन पूछताछ में आरोपी मोहम्मद मंजूर ने दिसंबर 2023 में गोहाना रोड पर वेल्डिंग की एक दुकान के बाहर से एक अन्य स्पलेंडर बाइक चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में बुड़शाम गांव निवासी कर्मबीर पुत्र प्यारे लाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह तीनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उन तीनों ने मिलकर बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक स्पलेंडर बाइक बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments


Leave a Reply