Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


ड्राईवर से स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवक काबू, स्नैच किया मोबाइल फोन 700 रूपए व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 30, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 जनवरी 2022, ट्रक में सो रहे ड्राईवर से स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवक काबू, स्नैच किया मोबाइल फोन, 700 रूपए व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजय निवासी बिन्झौल, शरद निवासी रविदास नगर व राहुल निवासी राज नगर पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया शनिवार को सीआइए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड संजय चौक पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक सीडी डीलक्स बाइक पर सवार होकर रेलवे रोड के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित तीनो युवकों को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपितों ने करीब 20 दिन पहले उक्त बाइक पर सवार होकर सिवाह के पास स्थित बाइपास पुल पर ट्रक में सो रहे ड्राईवर से मोबाइल फोन व 3800 रूपए छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजय पुत्र नफे सिंह निवासी बिन्झौल, शरद पुत्र सतपाल निवासी रविदास नगर व राहुल पुत्र धीर सिंह निवासी राज नगर पानीपत के रूप में हुई।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया स्नैचिंग की उक्त वारदात बारे थाना औधोगिक सैक्टर-29 में भगत सिंह निवासी शागुली कालन सोलन हिमाचल प्रदेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। भगत सिंह ने 10 जनवरी को थाना औद्योगिक सैक्टर-29 पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह हिमाचल नंबर के ट्रक पर ड्राईवरी करता है। ट्रक बाइपास पुल पर खराब हो गया था। वह ट्रक में सो रहा था, इसी दौरान 3 अज्ञात युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और उससे मोबाईल फोन व 3800 रूपए छिनकर ले गए।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पकड़े गए तीनों आरोपियों ने छिनी गई राशि में से कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए बचे 700 रूपए व छिना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर आरोपी विजय,शरद व राहुल को आज माननीय न्यायालय में पेश किया। वहा से तीनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments