Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


ट्रैफिक पुलिस पानीपत ने वाहन चालकों से कहा ‘रेड लाइट’ पर वाहन बंद करें. ईंधन के साथ-साथ जीवन की भी बचत होगी

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 7 अप्रैल 2022, ट्रैफिक पुलिस पानीपत ने वाहन चालकों से कहा ‘रेड लाइट’ पर वाहन बंद करें, ईंधन के साथ-साथ जीवन की भी बचत होगी. 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर जिला पानीपत पुलिस की ट्रैफिक टीम ने विभिन्न ‘ट्रैफिक लाइट जोन’ पर जाकर वाहन चालकों से ‘रेड लाइट’ होने पर वाहन बंद करने की अपील की।

यातायात उप-पुलिस अधीक्षक संदीप ने इस एक्टिविटी के दौरान जीटी रोड पर सैक्टर 13/17 कट, लघु सचिवालय के सामने, लाल बत्ती चौक सहित विभ्भिन ‘ट्रैफिक लाइट जोन ‘ पर अपने गश्त के दौरान वाहन चालकों को ‘रेड लाइट’ पर इंजन बंद करने के फायदे बताये, और पंपलेट वितरित किये। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों के मद्देनज़र यह आदत आपके पैसे तो बचाएगी ही साथ-साथ वातावरण को शुद्ध रखने में भी अहम योगदान देगी। अगर इसको सभी जीवन में अपना लें तो प्रदूषण पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। पानीपत में एयर क्वालिटी इंडेक्स भी सामान्य से काफी उपर रहता है। प्रदूषण पर नियंत्रण कर विभिन्न बीमारियों से बच सकते है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इस वर्ष के स्वास्थ्य दिवस का विषय भी 'ग्रह की सुरक्षा' के बारें रखा गया है। एक स्वस्थ वातावरण हमारे स्वास्थय को ठीक रखने में बहुत अहम योगदान देता है। इसलिए हमें वातावरण जैसे कि हवा, जल, धरती आदि को भी स्वस्थ रखने का प्रयास करना चाहिए। 'रेड लाइट' के दौरान वाहन बंद करना भी उसी दिशा में एक कदम है।

Comments