Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


सीमेंट प्लाट से कलींकर चोरी करने मामलें में आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 12, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 नवम्बर 2024, थाना मतलौडा की थर्मल चौकी पुसिल ने श्री सीमेंट प्लांट से कलींकर चोरी करने मामलें में फरार आरोपी ट्रक ड्राइवर को थर्मल बाइपास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अनस निवासी मवाना मेरठ यूपी के रूप में हुई।

थर्मल चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सतविंदर ने बताया कि थर्मल चौकी में राजेंद्र पुत्र कर्मसिंह निवासी जहाबरी खुर्द हरिद्वार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था उसका मेसर्स बाला जी ट्रेडिंग हरिद्वार के नाम से ट्रांसपोर्ट का काम है। उन्होंने पानीपत थर्मल के पास स्थित श्री सीमेंट प्लांट में कलींकर लोडिंग अनलोडिंग का ठेका लिया है। थर्मल रेलवे लाइन साइडिंग से ट्रकों में कलींकर लोढ कर श्री सीमेंट प्लांट तक लाया जाता है।
लोडिंग वर्कर गणेश ने 20 जून की देर रात चोरी के इरादे से एक यूपी नंबर ट्रक में कलींकर लोढ कराया। ऑपरेटर सोनू ने इसकी सूचना उसे दी तो उसने तुरंत गाड़ी को रूकवा दिया। ट्रक के ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अनस पुत्र अबरार निवासी मवाना मेरठ के रूप में बताई। उन्होंने उक्त गाड़ी अपने ट्रांसपोर्ट के काम में कभी नही लगाई है।
गाड़ी मालिक को मौके पर आने के लिए कहा परंतु अभी तक नही आया। ड्राइवर भी कुछ देर बाद वहा से भागने में कामयाब हो गया। आरोपी गाड़ी मालिक, ड्राइवर व ऑपरेटर गणेश मिलीभगत कर मेटिरियल चोरी कर रहे थे। थाना मतलौडा में राजेंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

इचार्ज सब इंस्पेक्टर सतविंदर ने बताया पुलिस टीम ने गत दिनों ट्रक मालिक गाजियाबाद निवासी आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने ऑपरेटर गणेश व ड्राइवर अनस के साथ मिलकर प्लांट से कलींकर चोरी करने की साजिश रचकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी नवीन को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल जेल भेजने के बाद आरोपी ड्राइवर अनस की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर सतविंदर ने बताया पुलिस टीम ने सोमवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी अनस को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके आरोपी नवीन के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments