Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


युवक का रास्ता रोक कर मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 26, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 26 फरवरी : थाना किला क्षेत्र के मन मोहन नगर में युवक का रास्ता रोक कर मारपीट करने मामलें में दो आरोपियों को थाना किला पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान काबुली बाग कुटानी रोड निवासी नदीम उर्फ दुर्जन व प्रिंस उर्फ गंजा के रूप में हुई है।

थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि थाना किला में मन मोहन नगर निवासी राशिद अली पुत्र नजरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 फरवरी को उसको बेटा हारिश काम से घर लौट रहा था। रास्ते में नदीम उर्फ दुर्जन, रिहान, आयान, उवैश नदीम राम नगर, प्रिंस उर्फ गंजा, राशिद व अन्य 5/6 युवकों ने मिलकर हारिश का रास्ता रोक कर लाठी, डंडों व तेज धार हथियार से हमला कर दिया। हारिश को काफी चोट मारने के बाद सभी आरोपी जांन से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उसने बेटे हारिश को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया । थाना किला में राशिद अली की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 190, 191(3), 351(3) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों नदीम उर्फ दुर्जन व प्रिंस उर्फ गंजा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में नामजद अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments