रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने मामले में दो आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी व एक डंडा बरामद.
BOL PANIPAT : 16 मई 2024, आठ मरला चौकी पुलिस ने गोहाना रोड पर एफसीआई गोदाम के पास छात्र उसके पिता व चाचा पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को बुधवार देर शाम विकास नगर से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान साहिल निवासी बिंझौल हाल विकास नगर व रजनीश निवासी विकास नगर के रूप में हुई।
आठ मरला चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर आशिष ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी व एक डंडा बरामद कर पूछताछ के बाद वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना माडल टाउन की आठ मरला चौकी में महराणा गांव निवासी सुंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका भतीजा आदित्य संजय कॉलोनी में ऋषिकुल स्कूल में 12वी कक्षा में पढ़ता है। 13 मई को स्कूल के पास गली में भतीजे आदित्य की शुभम व साहिल के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। सूचना मिलने पर वह भाई सुरेंद्र को साथ लेकर बच्चों को समझाने के लिए स्कूल में गया था। सुलह होने के बाद वह भाई सुरेंद्र व भतीजा आदित्य एक साथ घर लौट रहे थे। गोहाना रोड पर एफसीआई गोदाम गेट के पास पहुंचे तो साहिल व शुभम अपने 3 अन्य साथियों के साथ स्कूटी व बाइक पर सवार होकर आए और उन तीनों को रोककर कुल्हाड़ी, दरात व डंडे से हमला कर दिया। आरोपी साहिल ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी बाजू काट दी। आरोपी शुभम ने सुरेंद्र के सिर पर दरात से वार किया। अन्य आरोपियों ने लाठी व डंडो से आदित्य को चोट मारी। शौर सुनकर राहगिर इक्कठा हो गए। उन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सुंदर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments