अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित दो आरोपी गिरफ्तार.
20 जुलाई 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित दो युवको को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुशील पुत्र सुरेश व सोनू पुत्र जयपाल निवासी नलवा कालोनी उझा गेट पानीपत के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम मंगलवार साय गश्त के दौरान अनाज मंडी के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक अनाज मंडी में शेड के नीचे खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस दी तो आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपी की पहचान सुशील पुत्र सुरेश निवासी नलवा कालोनी उझा गेट पानीपत के रूप में हुई।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया आरोपी सुशील के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी से गहनता से पूछताछ की तो खुलासा हुआ उसने उक्त अवैध देसी पिस्तौल नलवा कालोनी निवासी दोस्त सोनू पुत्र जयपाल से दो दिन पहले लिया था। पुलिस टीम ने आरोपी सुशील की निशानदेही पर सोनू को गिरफ्तार कर पुछताछ की तो आरोपी सोनू ने बताया उसने दोस्तो में रौब दिखाने के लिए उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस करीब दो महीने पहले यूपी निवासी एक अज्ञात युवक से खरीदा था। गहनता से पूछताछ उपरांत पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी सुशील व सोनू को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments