Tuesday, June 30, 2026
Newspaper and Magzine


ई रिक्शा लूट गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार. जेल गए.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 30, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 30 जून : सीआईए वन पुलिस ने ई रिक्शा चालक को सुनसान जगह पर ले जाकर मारपीट कर ई रिक्शा लूटने वाले गिरोह के दो आरोपियों को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान संजौली गांव निवासी मोहित व विशाल के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि थाना चांदनी बाग में आर्य नगर निवासी दिनेश पुत्र रामबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह शहर में ई रिक्शा चलाता है। 28 जून की रात करीब 2 बजे वह रेलवे स्टेशन पर सवारी छोड़कर संजय चौक पर आया तो दो युवक खड़े मिले। युवको ने काला आंब के पास रिश्तेदारी में छोड़कर आने को कहा। उसने दोनों युवकों (सवारियों) को ई रिक्शा में बैठा लिया। उग्राखेड़ी मोड़ से काला आंब रोड पर युवकों ने ई रिक्शा की चाबी निकालकर थप्पड़ मुक्के मारे। मोबाइल व पैसे निकालने की धमकी दी। वह डर गया और ई रिक्शा के कुदकर भागा। आरोपी उसकी ई रिक्शा छीनकर ले गए। थाना चांदनी बाग में दिनेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईए वन पुलिस टीम को सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने अपने सभी सोर्स एक्टिव कर सोमवार को गांव संजौली से आरोपी मोहित को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने छोटे भाई कार्तिक व गांव निवासी अपने साथी आरोपी विशाल के साथ मिलकर ई लूट की वारदात की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने देर शाम आरोपी विशाल को बबैल नाका के पास से गिरफ्तार किया।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों और फरार उनका साथी आरोपी कार्तिक नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो 28 जून की रात तीनों ने मिलकर उक्त ई रिक्शा लूट की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को उन्होंने ई रिक्शा की चारों बैटरी निकालकर ई रिक्शा को संजौली के पास ड्रैन में डाल दिया था। और चारों बैटरी कार्तिक अपने साथ ले गया था। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर ड्रेन से चोरी की ई रिक्शा बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments


Leave a Reply