Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा ट्रैक्टर बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 20, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:20 जून 2023 , रिफाइनरी रोड पर लेबर कॉलोनी से ट्रैक्टर चोरी करने वाले दो आरोपियों को सीआईए टू टीम ने बीती देर साय छाजपुर अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपी चोरीशुदा ट्रैक्टर पर सवार होकर बेचने की फिराक में घूम रहे थे।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार साय गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक हरे रंग के प्रीत ट्रैक्टर पर सवार होकर छाजपुर अड्डे पर घूम रहे है। ट्रैक्टर चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान शिव कुमार पुत्र रंजोरा सिंह निवासी गोलनी यमुनानगर व मुकुल पुत्र मामनचंद निवासी सिसोनी सहारनपुर यूपी के रूप में बताई। ट्रैक्टर के कागजात मांगने पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त ट्रैक्टर 12 जून की रात रिफाइनरी रोड पर लक्ष्मी होटल के सामने लेबर कॉलोनी से चोरी करने बारे स्वीकारा। ट्रैक्टर चोरी की वारदात बारे थाना सदर में सुरेंद्र पुत्र बिशन निवासी रजापुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि आरोपी मुकुल ट्रैक्टर मालिक के पास करीब 3 महिने पहले तक ड्राइवर के रूप में काम करता था। रात के समय ट्रैक्टर कहा खड़ा होता है उसको इसकी पूरी जानकारी थी। 12 जून को आरोपी मुकुल व आरोपी शिवकुमार लेबर कॉलोनी में पहुंचे और प्लाट से ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर यूपी ले गए। आरोपियों ने चोरीशुदा ट्राली को यूपी में छुपा कर खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर पर सवार होकर बेचने की फिराक में सोमवार को छाजपुर आए थे।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा ट्रैक्टर बरामद कर मंगलवार को आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी मुकुल को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व चोरीशुदा ट्राली बरामद करने के लिए आरोपी शिव कुमार को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

यह है मामला:

थाना सदर में सुरेंद्र पुत्र बिशन निवासी रजापुर ने शिकायत देकर बताया था कि वह रोहतक के गांव खेड़ी साध निवासी राजकुमार के ट्रैक्टर पर ड्राइवर के रूप में काम करता है। 12 जून की साय करीब 9 बजे उसने ट्रैक्टर व ट्राली रिफाइरी रोड पर होल लक्ष्मी के सामने लेबर कालोनी में खड़ा किया था। करीब 9:45 बजे ट्रैक्टर मालिक राजकुमार के भाई जगदीश ने फोन कर ट्रैक्टर बारे पूछा तो उसने बता दिया की ट्रैक्टर को छोटी ट्राली समेत लेबर कॉलोनी में खड़ा कर घर आया हुं। कुछ देर बाद वापिस जाकर देखा तो ट्रैक्टर ट्राली नही मिले। अज्ञात चोरी ट्राली सहित ट्रैक्टर चोरी कर ले गए। थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments