ट्रक चालक से मारपीट कर लूट व घर से मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. 2500 रूपये एक मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 08 मई 2024, चौटाला रोड पर धर्म काटे के पास ट्रक चालक से मारपीट कर लूट करने व कुलदीप नगर में घर से मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को सीआईए थ्री पुलिस टीम ने समालखा में भापरा मोड़ से गिरफ्तार किया।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक सप्लेंडर बाइक पर सवार होकर समालखा में भापरा मोड़ पर घुम रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान सचिन पुत्र किशनलाल व सुनील पुत्र जसबीर निवासी बाय सोनीपत के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चौटाला रोड पर एक ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर 8500 रूपये नगदी छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में रमेश पुत्र पूरनाराम निवासी रजापुर चुरू राजस्थान की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने उक्त वारदात के अतिरिक्त 1 मई को कुलदीप नगर में दो मकान से एक एक मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में नरेंद्र पुत्र रणधीर निवासी कुलदीप नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों शराब व गांजा का नशा करने के आदी है। दोनों आरोपियों ने 22 मार्च की देर रात गन्नौर में बस अड्डे के पास बैठकर शराब पार्टी की। तभी लूट की साजिश रची।
आरोपियों ने लूटी गई नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचे 2500 रूपये, वारदात में प्रयुक्त बाइक व चोरीशुदा एक मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद बुधवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरास जेल भेजा गया।
आरोपी सचिन ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसको करीब 3 साल पहले समालखा बाजार में एक खाली खोल व एक जिंदा रौंद पन्नी में लिपटे पड़ा मिला था। ट्रक चालक से लूट करने गए तब खोल व रौंद उसकी पेंट की जेब में था। चालक से लूट करते समय रौंद व खौल ट्रक के केबिन में गिर गया था।

Comments