Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार. दो वारदातों का खुलासा. झपटा गया मोबाइल फोन बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 23, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 सितम्बर 2022, सीआईए वन की टीम ने मोबाइल फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गुप्त सूचना पर दबिस देकर करनाल के गांव अलीपुर खालसा से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान अमीरद्दीन व अमित निवासी अलीपुर खालासा करनाल के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया वीरवार सायँ उनकी एक टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि सिवाह के नजदीक पसीना मोड़ पर युवक से फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक करनाल के गांव अलीपुर अड्डे पर घूम रहे है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान अमीरद्दीन पुत्र मोजूद्दीन व अमित पुत्र नसीबुद्दीन निवासी अलीपुर खालसा के रूप में बताते हुए गत फरवरी में पानीपत सिवाह के पास पसीना मोड़ पर एक युवक से फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में अनिल निवासी शेखपुरा बिजनौर यूपी हाल किरायेदार हरिनगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने साथी आरोपी विकाश के साथ मिलकर 4 दिन पहले बाइक पर सवार होकर गांव खोतपुरा के पास एक साइकिल सवार युवक से मोबाइल फोन झपटने की एक ओर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। फोन झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना सैक्टर 13/17 में रिंकू निवासी खोतपुरा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ कि आरोपियों ने महंगे फोन रखने का शौक पूरा करने के लिए साथी आरोपी विकाश के साथ मिलकर फोन झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी अमीरद्दीन व अमित के कब्जे से झपटा गया एक मोबाइल फोन बरामद कर दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। फरार आरोपी विकाश को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments