ट्रैक्टर ट्राली चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार.चोरीशुदा एक ट्रैक्टर बरामद
BOL PANIPAT : 10 फरवरी 2023, सीआईए टू पुलिस की टीम ने ट्रैक्टर ट्राली चोर गिरोह के दो आरोपियों को चौटाला रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कामिल पुत्र यामिन निवासी पठेड व मुशर्रफ पुत्र रूकमद्दीन निवासी अकबरपुर सनेहटी शामली यूपी के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों आरोपियों ने रेकी के बाद थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत भारत गैस गोदाम के पास से ट्रैक्टर ट्राली चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चोरीशुदा ट्राली यूपी में कबाड़ी को 40 हजार रूपए में बेचकर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। वीरवार को दोनों आरोपी चोरीशुदा ट्रैक्टर को बेचने की फिराक में थे। पुलिस टीम ने चौटाला रोड पर दोनों आरोपियों को चोरीशुदा ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा ट्रैक्टर बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। चोरीशुदा ट्राली खरीदने वाले आरोपी कबाड़ी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक ऑयसर ट्रैक्टर लेकर गांव सिवाह की और से चैटाला रोड होते हुए यूपी की तरफ जाएगे। ट्रैक्टर चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत चौटाला रोड पर गांव छाजपुर के नजदीक नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात सिवाह की और से ऑयसर ट्रैक्टर पर दो युवक आते हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर को रूकवाकर आरोपी दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान कामिल पुत्र यामिन निवासी पठेड व मुशर्रफ पुत्र रूकमद्दीन निवासी अकबरपुर सनेहटी शामली यूपी के रूप में बताते हुए ट्रैक्टर 27 जनवरी को भारत गैस गोदाम के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में राम लोचन निवासी गंगाराम कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना पुराना औद्योगिक में राम लोचन पुत्र माता बदल निवासी गंगाराम कॉलोनी ने शिकायत देकर बताया था उसने 27 जनवरी को अपने ट्रैक्टर ट्राली को भारत गैस एजेंसी के पास खड़ा किया था। ट्रैक्टर ट्राली को खड़ा कर वह टेंट लगाने के लिए चला गया। वापिस आया तो ट्रैक्टर ट्राली नही मिला। अज्ञात चोर ट्रैक्टर ट्राली को चोरी कर ले गए। राम लोचन की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments