Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


21 टन स्क्रैप से भरा कैंटर लेकर फरार होने मामले में और दो आरोपी गिरफ्तार. 1लाख रूपये बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 20, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 मार्च 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने स्क्रैप से भरा कैंटर लेकर फरार होने मामले में आरोपी ड्राइवर की निशानदेही पर वारदात में शामिल और दो आरोपियों को मंगलवार देर शाम करनाल से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गुरमीत निवासी नंगला मेगा करनाल व सुदीप निवासी कुटोली इटावा यूपी के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महीपाल ने बताया कि थाना समालखा में प्रवीन अहमद पुत्र अब्दूल मजीद निवासी विकास नगर समालखा ने शिकायत देकर बताया था कि उसके पास दो कैंटर है। एक कैंटर पर धनसिंह उर्फ हर्षदीप निवासी हरिसिंह कॉलोनी नूरवाला ड्राइवर तैनात है। 9 मार्च को जौरासी से 21 टन लोहे की स्क्रैप लोढ होने के बाद ड्राइवर धनसिंह कैंटर को लेकर पंजाब के गोबिंदगढ के लिए निकला था। 10 मार्च को फोन किया तो ड्राइवर धनसिंह से उसका संपर्क नही को पाया। कैंटर की लास्ट लोकेशन पंजाब के पटियाला की है। थाना समालखा पुलिस ने प्रवीन अहमद की शिकायत पर गुमशुदगी का अभियोग दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। 3 दिन बाद प्रवीन ने दौबारा से थाना समालखा में आकर बताया कि ड्राइवर धनसिंह स्क्रैप से लोढ कैंटर को गोबिंदगढ ले जाने के बजाया कही और लेकर फरार हो गया है। दर्ज मामले में आईपीसी की धारा 407, 201, 120बी, 34 इजाद कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया सीआईए वन पुलिस टीम ने बीते रविवार को आरोपी ड्राइवर हर्षदीप उर्फ धनसिंह व उसके साथी अंकित निवासी गीता कॉलोनी नूरवाला को करनाल से कैंटर सहित गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपने साथी गुरमीत निवासी नंगला मेगा करनाल व सुदीप निवासी कुटोली इटावा यूपी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपियों के स्क्रैप को 5 लाख रूपये में बेचकर पैसों को बाट लिया था।

पुलिस ने आरोपी अंकित के कब्जे से उसके हिस्से में आई 1लाख रूपये की नगदी मे से बचे 50हजार रूपये बरामद कर सोमवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया था जहा से आरोपी अंकित को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने व बची नगदी बरामद करने के लिए आरोपी हर्षदीप उर्फ धनसिंह को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था।

रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी हर्षदीप की निशानदेही पर मंगलवार देर साय आरोपी गुरमीत व सुदीप को करनाल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी हर्षदीप के कब्जे से 1.50लाख व सुदीप से 1 लाख रूपये बरामद कर तीनों आरोपियों को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी हर्षदीप व सुदीप को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व आरोपी गुरमीत को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से उसके हिस्से में आई नगदी बरामद करने का प्रयास करेंगी।

Comments