Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार. चोरी की दो बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 24, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 अक्तूबर 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोर को बुधवार देर शाम सेक्टर 25 में हनुमान चौक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की गई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सीआईए थ्री पुलिस की एक टीम बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर सेक्टर 25 में हनुमान चौक के पास घूम रहे है। बाइक चोरी की होने की संभावना है।
पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान सागर व निखिल निवासी निद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई।
बाइक के कागजात मांगने पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त बाइक 11 अक्तूबर को देवी मंदिर के पास सिग्नस हस्पताल के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में आशिफ पुत्र नफीस निवासी अशोक विहार कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने एक अन्य होंडा साइन बाइक 3 मार्च को नई सब्जी मंडी से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मोहम्मद सोमीन पुत्र साजिद अली निवासी राठौडा बागपत हाल किरायेदार सिवाह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की उक्त बाइक भी बरामद की।

इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों आरोपियों ने मिलकर एकाएक बाइक चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments