Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


दुकान के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह की दो महिला आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 18, 2026 Tags: , , , , ,

-बिशन स्वरूप कॉलोनी में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से लाखों रूपए कीमत का सामान किया था चोरी

BOL PANIPAT , 18 मार्च : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बिशन स्वरूप कॉलोनी में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर मंगलवार को गिरोह की दो महिलाओं को सोनीपत में ककरोई रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी महिलाओं की पहचान सोनीपत की दहिया कॉलोनी निवासी कौशल्या व माला के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपी महिलाओं ने अपनी तीन अन्य साथी आरोपी महिलाओं के साथ मिलकर उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने बताया वह कुड़ा बीनने का काम करती है। शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उन दोनों ने फरार अपनी तीन साथी आरोपी महिलाओं के साथ मिलकर 20 फरवरी की रात कुड़ा बीनने की ऑड में बिशन स्वरूप कॉलोनी में रॉड से शटर उखाड़कर दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी कौशल्या ने अपने हिस्से में आया चोरी का 30 किलो तांबा 18 हजार रूपए व आरोपी माला ने अपने हिस्से में आया 25 किलो तांबा व इन्वर्टर 17 हजार रूपए में बेच दिया।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के दोनों आरोपी महिलाओं को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपी महिलाओं से वारदात में शामिल फरार इनकी साथी आरोपी महिलाओं के ठीकानों का पता लगा काबू करने व चोरी का सामान बेचकर हासिल की नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी।

यह है मामला :
थाना शहर में भगत नगर तहसील कैंप निवासी नरेश पुत्र रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बिशन स्वरूप कॉलोनी में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। वह 20 फरवरी की देर शाम को दुकान बंद कर घर गए थे। 21 फरवरी की सुबह दुकान पर आया तो शटर टूटा मिला। अंदर जाकर सामान चेक करने पर तांबे की तार के 30 टेयर, 2 इन्वर्टर, 2 स्टेबलाईजर नहीं मिले। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो 6 महिलाए हाथों में बड़े बड़े बैग लिए दुकान का शटर तोड़कर चोरी करते दिख रही है। थाना शहर में नरेश की शिकायत पर बीएनएस की धारा 331(4), 305 के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने महिला आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments