अवैध शराब बेचते 2 युवक काबू.16 बोतल अवैध शराब बरामद.
BOL PANIPAT : 27 दिसम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दो पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना समालखा की हथवाला चौकी पुलिस टीम ने वीरवार को अलग अलग स्थान से 2 व्यक्तियों को अवैध शराब बेचते गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 16 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।
हथवाला चौकी इंचार्ज एएसआई बालेश ने बताया कि हथवाला चौकी पुलिस की एक टीम वीरवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान डिकाडला से आटा रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की आटा रोड पर ओम भट्ठा के सामने एक युवक प्लास्टिक कटटे में अवैध शराब लेकर बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रजनीश पुत्र महासिंह निवासी बिलासपुर के रूप में बताई। युवक के प्लास्टिक कट्टे को चेक किया तो 8 बोतल देसी शराब मार्का रसीला संतरा पाई गई। पुलिस टीम ने युवक को बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह कोई भी कागजात पेश नही कर सका।
इंचार्ज एएसआई बालेश ने बताया कि इसी प्रकार हथवाला चौकी की दूसरी टीम ने आटा रोड पर गणेश भट्ठे के पास संदीप पुत्र सतबीर निवासी आटा को अवैध रुप से शराब बेचते काबू किया। आरोपी के कब्जे से 8 बोतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की गई।
इंचार्ज एएसआई बालेश ने बताया कि बरामद अवैध देसी शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में एक्साइज एक्ट के तहत अलग अलग अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ा गया।

Comments