Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


साइबर राहगीरी कार्यक्रम के तहत पानीपत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों/ स्कूल व कॉलेज में विद्यार्थियों व आमजन को साइबर अपराधों की जानकारी देकर जागरूक किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 6, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 06 दिसम्बर 2023,

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा बुधवार को राहगीरी कार्यक्रम के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर व स्कूल, कॉलेज में विद्यार्थियों व आमजन को साइबर क्राइम व साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारें में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।

जिला में साइबर क्राइम जागरूक्ता अभियान के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक सतीश गौतम ने बताया कि आज के समय में साइबर अपराध चरम पर है। तकनीक के इस युग में जितनी तेजी से डिजिटल लेन देन को बढ़ावा मिला है उतनी ही तेजी से ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता, सतर्कता की हमें साइबर क्राइम से बचा सकती है। किसी भी अज्ञात नंबर से प्राप्त हुए लिंक को ना खोले और किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करे। साइबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है। फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग।

उन्होंने बताया कि साइबर राहगीरी का मुख्य उद्देशय आमजन को साइबर अपराध व उनसे बचने के तरीकों बारे जानकारी देकर जागरुक करना है। अगर आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्प लाईन नंबर 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर आनलाईन शिकायत दर्ज करवाये। इसके अलावा साइबर अपराध थाना या नजदीक पुलिस स्टेशन में साइबर हेल्प डेस्क पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। जितनी जल्दी हो सके शिकायत दर्ज करवाये ताकि समय रहते साइबर फ्रॉड करने वाले अकाउंट को ब्लॉक करवाया जा सके।

पुलिस टीमों द्वारा निम्न स्थानों पर जागरूक किया गया

भावना चौक, रामलाल चौक, रेलवे स्टेशन परिसर, ट्रक युनियन, नूरवाला चौक, बाबरपुर मंडी, बोहली चौक, नौल्था माजरा चौक, अहर चौक, टोल प्लाजा के नजदीक, बापौली व छाजपुर में बस स्टेंड पर, सेक्टर 29 व पुराना औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरियों में आमजन को जागरूक करने के साथ ही डॉ एमकेके स्कूल मॉडल टाउन, डीपीएस स्कूल समालखा, गवर्नमेंट माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाल बत्ती चौक, आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल व एसडी कॉलेज में छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम की जानकारी देकर जागरूक किया।

Comments