Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन में दो गांवों में कराई खेलकूद प्रतियोगिता

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 5, 2026 Tags: , , , , ,

ग्रामीणों और युवाओं को नशे और अपराध से दूर रहकर खेलों में आगे आने के लिए किया प्रेरित

युवा खेलों और शिक्षा में बनाएं भविष्य : भूपेंद्र सिंह 

BOL PANIPAT , 5 अप्रैल : पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल (आईपीएस) के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह (आईपीएस) के कुशल मार्गदर्शन में रविवार 5 अप्रैल को जिले के दो गांवों में खेलकूद प्रतियोगिता और जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेलों के माध्यम युवाओं और ग्रामीणों को नशे और अपराध की दलदल से दूर रहकर खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। दोनों गांवों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने उत्कृष्ट ​खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और ग्रामीणों को नशे व अपराध से दूर रहने का संदेश दिया। 

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र ​सिंह (आईपीएस) ने कहा कि  युवा एक दूसरे को देखकर नशे की लत में पड़ रहे हैं। कुछ युवा एक दूसरे को देखकर अपराध की दलदल धंस रहे हैं। नशे और अपराध की संगत से समाज का तानाबाना बिगड़ रहा है। युवाओं को इन सबसे दूर रहना चाहिए। उनको ​शिक्षा और खेलों में आगे आकर अपने भविष्य को निखारना चाहिए। युवा लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा में मेहनत करेंगे तो एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। युवाओं को मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए। इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। जिले के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में नाम रोशन किया है। उन्होंने नीरज चोपड़ समेत कई ​खिलाड़ियों का नाम लेकर युवाओं में जोश भरा और साथ ही ग्रामीणों को आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में बड़े बुजुर्गों को युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन करने के लिए आगे आना चाहिए। उनको सही मार्ग पर लाना चाहिए। समाज में कोई बच्चा दूसरे रास्ते पर चल पड़ता है तो जिम्मेदार लोगों को उनको समझाना चाहिए, इससे ऐसे युवा सही रास्ते पर आएंगे।  युवाओं को बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना चा​हिए। 

उन्होनें आमजन से अपील कि की असामाजिक गतिविधियों की सूचना नजदीकी पुलिस थाना या चौकी को जरूर दें। पुलिस ऐसे लोगों पर नकेल कसेगी। उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपनी जिम्मेदारी को पूरा करना चाहिए। बच्चों को अच्छी ​शिक्षा के साथ संस्कार डालें। बच्चों की गतिवि​धियों को पहचान कर समय रहते असामाजिक गतिवि​धियों से दूर रखें। पुलिस समाज के साथ मिलकर अपराध और नशे को खत्म कर सकती है। पु​लिस नशे से ग्रस्त युवाओं व लोगों का नशा मु​क्ति केंद्र में जागरूक कर रही है। अब तक करीब 1200 लोगों का नशा छुड़वाया जा चुका है। जिला में ग्रामीणों के सहयोग से 175 गांव और 35 वार्ड नशा मुक्त किए जा चुके हैं। उन्होंने प्रतियोगिता और कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ग्राम पंचायत सरपंच, पंच और मौजिज लोगों का आभार व्यक्त किया। 

यहां ये प्रतियोगिता व कार्यक्रम कराए

डीएसपी आत्माराम की उपस्थिति में अदियाना गांव के खेल प्रतियोगिता करवाई। जिसमें हरियाणा स्टाइल कबड्डी, नेशनल स्टाइल कबड्डी, लड़कों व लड़कियों की दौड़ व रस्साकशी खेलो को शामिल किया गया। सरपंच प्रवीन कुमार व गांव के अन्य गणमान्य लोग व काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।

डीएसपी नवीन संधू की मौजूदगी में राजा खेड़ी गांव में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे वेट लिफ्टिंग में युवाओं ने बढचढ कर भाग लेकर दमखम दिखाया

Comments


Leave a Reply