Monday, April 13, 2026
Newspaper and Magzine


हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को मॉडल टाउन के रिंग रोड़ पर जिला प्रशासन द्वारा राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 6, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT ,6 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को मॉडल टाउन के रिंग रोड़ पर जिला प्रशासन द्वारा राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए जन सहभागिता ली जा रही हैं। राहगीरी कार्यक्रम को लेकर आज स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में एसडीएम वीरेन्द्र ढुल ने जिला में तैनात सभी कोचों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक उपरांत एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में जिला भर के लगभग एक हजार युवा भाग लेंगे। सभी अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर राष्ट्रभक्ति के प्रति एक नई ज़न चेतना जगाने का काम करेंगे। इस दौरान एसडीएम ने स्टेडियम में अभ्यास कर रहें खिलाडियों से भी राहगीरी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Comments