शहरी निकाय विभाग आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : डॉ पंकज यादव
BOL PANIPAT : 16 अप्रैल–स्थानीय शहरी निकाय विभाग आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लोगों की समस्याओं को दूर किया जा रहा हैं और हर स्तर पर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उक्त विचार मेयर कोमल सैनी ने स्थानीय आर्य कॉलेज में आयोजित वार्ड कमेटियों के साथ संवाद कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस वार्ड कमेटी संवाद कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह ने भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया।
वार्ड कमेटियों से संवाद करते हुए मेयर कोमल सैनी कहा कि हमें अपने वार्डों में छोटे-छोटे कार्यों को महत्ता देनी होगी और साफ सफाई, स्वच्छता को लेकर और अधिक ध्यान देना होगा। इस कार्य को वार्ड कमेटियां बहुत प्रभावशाली ढंग से कर सकती हैं। हमें पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए भी पहल करनी चाहिए।
निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव ने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों को यह निर्देश दिए हैं कि प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाए। इस दौरान वार्ड कमेटी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के सामने रखा और समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था, पेयजल, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि जनता और प्रशासन के बीच सीधा संपर्क बना रहे। उन्होंने वार्ड कमेटी सदस्यों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर साझा करें, जिससे विकास कार्यों को और गति दी जा सके। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, नगर परिषद समालखा के अध्यक्ष अशोक कुछल,निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी सहित विभिन्न गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Comments