शहरी विधायक प्रमोद विज ने विधानसभा में पानीपत को एनसीआर से बाहर करने की उठाई मांग
-सब डिवीजन की पॉलिसी और रेसिडेंशियल एरिया में कमर्शियल पॉलिसी लागू करे सरकार
-स्ट्रीट लाइट की समस्या से निपटने हेतु योजना लाने की मांग
BOL PANIPAT : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने पानीपत को एनसीआर जोन से बाहर करने की मांग रखते हुए कहा कि पानीपत अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए मेक इन इंडिया में अपना योगदान दे रहा है और पानीपत पूरे विश्व में रिसायकल यार्न बनाने में नंबर वन है. लेकिन एनसीआर जोन में आने की वज़ह से पानीपत के उद्योगों को बिजली आपूर्ति जैसी समस्याओं से जुझना पड़ रहा है. सीएनजी और एलपीजी गैस के माध्यम से उद्योग चलाना बहुत ही महँगा है. ऐसे हालातों में पानीपत एनसीआर से बाहर आने वाले औद्योगिक नगरो से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएगा और फॉरेन के साथ कमिटमेंट पूरी नहीं कर पाएगा. पानीपत में रोजगार के लाखों अवसर है किन्तु स्किल्स के अभाव में लोगों को रोजगार नहीं मिल पाता है.

अगर स्किल्ड लोग मिले तो पानीपत में हजारों लोगों को रोजगार दिया जा सकता है। विधायक विज ने सदन में दूसरी माँग प्लाटों की सब डिवीजन पालिसी को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की. जिससे जनता की प्रॉपर्टी से संबंधित समस्या का हल जल्द से जल्द हो सके और जनता को समस्या से निजात मिले।

विधायक प्रमोद विज ने सदन में तीसरी मांग रेसिडेंशियल एरिया के अंदर कमर्शियल पॉलिसी को लागू करने की मांग रखते हुए कहा कि अगर यह पॉलिसी लागू होती है तो सरकार को यूएलबी से पैसा नहीं लेना पड़ेगा. पानीपत सक्षम है इस योजना के क्रियान्वयन में इन मागो के उपरांत विधायक विज ने स्ट्रीट लाइट की समस्या पर प्रकाश डालते हुए सरकार से स्ट्रीट लाइट से संबंधित योजना लाने की मांग की है जिससे शहर मे जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान हो सके.

Comments