आठ अवैध कॉलोनी में करीब 23 एकड़ भूमि की विभिन्न सड़कें और करीब 25 डीपीसी को तोड़ा गया.
BOL PANIPAT : 29 जनवरी–डीटीपी सुनील आंतिल ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को मतलौडा तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव भालसी,मतलौडा और महूदीनपुर थीराना में जिला नगरयोजनाकार की ओर से आठ अवैध कॉलोनी में करीब 23 एकड़ भूमि की विभिन्न सड़कें और करीब 25 डीपीसी को तोड़ा गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी और अवैध रूप से पनपने वाली कॉलोनी के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अवैध कॉलोनी में प्लाट और मकान ना खरीदें। उन्होंने बताया कि इस कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन की ओर से यूएचबीवीएन के एसडीओ सत्यवान कादियान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।

Comments