Thursday, August 6, 2026
Newspaper and Magzine


विवेकानंद सदन ने जीती सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 31, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में समय-समय पर विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनके मानसिक विकास के लिए तरह-तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज कक्षा 4 से 6 के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता अंतर सदन आयोजित की गई । जिसमें विद्यालय की ओर से चारों सदनों के प्रतिभागियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया ।प्रतियोगिता में विभिन्न राउंड थे जैसे रामायण से संबंधित, पौराणिक काल से संबंधित, विजुअल राउंड,बजर राउंड इत्यादि सभी प्रतिभागी अपनी अपनी प्रतिभा के अनुसार प्रश्नों का सही उत्तर दे रहे थे। इसलिए निर्णायक मंडल को ही निर्णय लेने में कठिनाई आ रही क्योंकि यह प्रतियोगिता बहुत ही रोचक और मुकाबला बहुत ही कड़ा था । अंत में थोड़े ही मार्जिन पर विवेकानंद सदन प्रथम स्थान पर रहा ,द्वितीय स्थान पर दयानंद और तीसरे स्थान पर नेहरू हाउस रहा। इस प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय की अध्यापिका रेनू बाला के निर्देशन में हुआ ।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या  मीनाक्षी अरोड़ा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भागीदार बनकर विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अनुभा गुप्ता, रितु गोयल और कक्षा 4 से 6 की अध्यापिकाएं सभागार में उपस्थित रहीं।

Comments