Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


रोजगार विभाग हरियाणा द्वारा किया जा रहा है व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 19, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : रोजगार विभाग हरियाणा द्वारा राज्य के सभी रोजगार कार्यालयों द्वारा दिनांक 22/07/2024 से 26/07/2024 तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और रोजगार इच्छुक प्रार्थियों को व्यवसायिक और प्रशिक्षण सुविधाओं के बारे जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करना है। व्यावसायिक मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह विद्यार्थियों और बेरोजगार युवाओं को सही करियर चुनने में मदद करता है। यह उन्हें विभिन्न व्यवसायों और प्रशिक्षण के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जिससे वे अपने कौशल और रुचियों के अनुसार उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

इस आयोजन के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय पानीपत और उपमंडल रोजगार कार्यालय समालखा द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में और कार्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों और बेरोज़गार युवाओं के लिए व्यवसायिक मार्गदर्शन हेतु सेमिनार/वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न व्यवसायों के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Comments