Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


रोजगार विभाग की ओर से किया जाएगा व्यवासायिक मार्ग दर्शन सप्ताह का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 25, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 25 जनवरी। रोजगार विभाग की ओर से आगामी 29 जनवरी से 2 फरवरी तक व्यवासायिक मार्ग दर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवाओं को उनके भविष्य बनाने और अपना व्यवसाय चुनने बारे जानकारी दी जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 जनवरी को प्रात: 10 बजे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मडलौडा और 12 बजे न्यू ईरा पब्लिक स्कूल मडलौडा में, 30 जनवरी को प्रात: 10 बजे राजकीय वरिष्ठ मा. वि. वैसर गांव और 31 जनवरी को प्रात: 10.30 बजे हिमगिरी पब्लिक स्कूल समालखा में कार्यक्रम होगा।
उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को दोपहर 12 बजे शिव नगर के राजकीय वरिष्ठ मा. वि. में और 2 फरवरी को प्रात: 10.30 बजे राजकीय वरिष्ठ मा. वि. (ब्वायज) मडलौडा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Comments