प्रदेश में हर वर्ग और तबके के लोगों को साथ लेकर करेंगे मेक इंडिया नंबर-1 की शुरुआत: अश्वनी दुल्हेड़ा
BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पानीपत में एक आज प्रेस वार्ता हुई जिसको मध्य जोन संयोजक अश्विनी दुलेरा ने संबोधित किया। देश को आजाद हुए 75 साल हो गए, इसमें अशिक्षा है, भुखमरी है, बेरोजगारी है, बीमारी का इलाज नहीं होता । किसान कर्ज के नीचे दब कर आत्महत्या कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की सोच है कि हिंदुस्तान विश्व का नंबर वन देश बने। ये बात आप हरियाणा मध्य जोन संयोजक अश्वनी दुल्हेड़ा ने पानीपत में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए, प्रदेश को बने 55 साल हो गए। अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर को मेक इंडिया नंबर वन के तहत दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान हिसार पहुंच रहे हैं। इसके साथ 8 सितंबर को आदमपुर में तिरंगा यात्रा निकाल कर जनसभा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल छात्रों, युवाओं को संबोधित करेंगे। किस प्रकार हरियाणा की बेरोजगारी खत्म हो, किसान कर्ज के बोझ से निकल कर जीवन को आगे बढ़ाए। किस प्रकार हरियाणा में उद्योग लगे। किस प्रकार देश विश्व में नंबर वन बने इसको लेकर चर्चा होगी। इसमें प्रदेश के हजारों यूनिवर्सिटी के छात्र, युवा पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन के अंदर हर पार्टी, धर्म और जाति के लोग जो हिंदुस्तान को विश्व का नंबर वन देश देखना चाहते हैं। वे सभी कार्यक्रम में आमंत्रित हैं। उन्होंने कहा कि हमें हरियाणा की देश का नंबर वन देश बनाना है। इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के लोग आतुर हैं कि वे भी देश को नंबर वन बनाने में योगदान दें।
पानीपत जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक ने कहा कि सभी संसाधनों के साथ परिपूर्ण होने के बावजूद हरियाणा क्यों तरक्की नहीं कर रहा है? इसको लेकर युवाओं के साथ संवाद किया जाएगा। पांच सूत्रीय कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। सुखबीर मलिक बताया कि आज के समय युवाओं के मन में सवाल है कि हिंदुस्तान अभी तक विकसित देश क्यों नहीं बना है। ये सवाल प्रदेश के युवा, महिला और सभी वर्ग के लोगों में है। इसको लेकर युवाओं के साथ संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेक इंडिया नंबर वन के तहत पहला कार्यक्रम हिसार में होगा। इसमें प्रदेश भर के हर वर्ग और तबके के लोग को साथ लेकर लॉचिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत हिंदुस्तान को दुनिया में शक्तिशाली देश बनाने को लेकर चर्चा होगी। इसमें हर वर्ग के लोगों की भागीदारी होगी।
प्रेस वार्ता के बाद मध्य जोन संयोजक अश्विनी दुलेरा एवं जिला अध्यक्ष सुखबीर मालिक संगठन मंत्री राकेश चुग ने पदाधिकारियों से मीटिंग ली और मिशन इंडिया पर चर्चा की। इस मौके पर संगठन मंत्री राकेश चुग, राजकुमार मुंडे ,मनमोहन सिंह, देवेंद्र सलूजा, नीलम प्रणामी, सूरजभान राठी, कुलदीप सिंह, राजेंद्र राठी वरिंदर आर्य, सुरेश शर्मा, राजेश कुमार, एडवोकेट राधेश्याम, मास्टर सतबीर मामन सिंह व बहुत से अन्य साथी मौजूद रहे

Comments