Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


स्त्रियों ने समाज में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका: ज्योति शर्मा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 9, 2023 Tags: , , , ,

-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में किया गया कार्यक्रम आयोजित
– महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में नहीं हैं पीछे: एडीसी

BOL PANIPAT , 9 मार्च। वीरवार को लघु सचिवालय स्थित जिला परिषद कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद की चेयरमैन ज्योति शर्मा व एडीसी वीना हुड्डा ने शिरकत की। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन ज्योति शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि मानव जीवन में महिला का अहम रोल होता है। उन्होंने कहा कि पहले के इतिहास में भी समाज में स्त्रियों ने भिन्न-भिन्न समय पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर एडीसी वीना हुड्डा ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सब ने लडक़े और लड़कियों को सदैव समान अवसर प्रदान करने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासक के तौर पर वे जिला पानीपत में महिलाओं को आगे बढऩे के पूरे अवसर प्रदान करेंगी। कार्यक्रम में एडीसी व जिला परिषद् चेयरमैन द्वारा उत्कृष्टï कार्य करने वाली  महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय की अधीक्षक निर्मला देवी, समाज सेविका रंजीता कौशिक सहित विभिन्न विभागों की महिला अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रही।

Comments