महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण पखवाड़े का महिलाओं ने सुना लाइव कार्यक्रम
BOL PANIPAT,30 सितंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 8 वें पोषण माह एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को कुरुक्षेत्र में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हर जिले के सचिवालय के सभागार में किया गया, जिसमें विभाग के अधिकारी, सुपरवाइज़र, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी हेल्पर स्टाफ सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही व कार्यक्रम को लाइव सुना।
इस विशेष अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने विभिन्न जिलों में स्थापित नए आंगनवाड़ी केंद्रों एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का ऑनलाइन उद्घाटन किया। पी ओ परमिंदर कौर ने बताया कि यह कदम राज्य में पोषण, बाल विकास और स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की एक खास बात यह रही कि प्रत्येक ब्लॉक से तीन-तीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को चुना गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाया है, साथ ही तीन ऐसी कार्यकर्ताओं को भी चयनित किया गया जिनके केंद्र स्वच्छता के मानकों पर अव्वल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इन चयनित कार्यकर्ताओं को सम्मान स्वरूप 1100 रुपए 1100 रुपए की धनराशि उनके खातों में सीधे भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इन सभी कार्यकर्ताओं को कुरुक्षेत्र से सम्मानित भी किया।
जिला सचिवाल कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती परमिंदर कौर, परियोजना अधिकारी बापौली, समालखा व मतलौडा, जिले की सुपरवाइज़र, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हेल्पर तथा विभागीय स्टाफ उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि हरियाणा राज्य कुपोषण मुक्त समाज की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है, और इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत सराहनीय है।

Comments