Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


महिला का स्वास्थ्य ही परिवार और समाज की मजबूती की कुंजी: नगराधीश टीनू पोसवाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 15, 2025 Tags: , , , , ,

-17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक जिले में चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान: सीएमओ विजय मलिक

-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी लिया जाएगा सहयोग

-सभी सीएससी पर लगाए जाएंगे विशेष शिविर

BOL PANIPAT , 15 सितंबर। जिला सचिवालय सभागार में सोमवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत विशेष टीकाकरण सप्ताह की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता नगराधीश टीनू पोसवाल ने की। मेडिकल ऑफिसर नवमीत ने कार्यक्रम से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई।

    नगराधीश पोसवाल ने कहा कि महिला का स्वास्थ्य ही परिवार और समाज की मजबूती की असली कुंजी है। यदि नारी स्वस्थ रहती है, तो परिवार स्वत: ही सशक्त, सक्षम और खुशहाल बनता है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने और अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि 17 से 27 सितंबर तक यह विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सही पोषण, नियमित जांच, टीकाकरण, एनीमिया एवं अन्य बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होती है तथा पूरे समाज की प्रगति का आधार बनती है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय मलिक ने जानकारी दी कि 2 से 5 वर्ष तक के बच्चों सहित बड़ी आयु के बच्चों का भी टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही प्राइवेट अस्पतालों को भी टीकाकरण का ब्यौरा विभाग को देना होगा ताकि जिले का संपूर्ण रिकॉर्ड तैयार हो सके।

डॉ. मलिक ने बताया कि गांव और शहरों में स्वास्थ्य केंद्रों, पीएचसी और सीएचसी पर शिविर लगाए जाएंगे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेष परामर्श शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को सामान्य अस्पताल पानीपत, 18 को सीएससी बापौली, 19 को यूएचटीसी सेक्टर 11-12, 20 को सीएससी नौल्था, 24 को सीएचसी ददलाना, 25 को यूएचटीसी सेक्टर 25, 27 को सीएचसी मतलोडा, 29 को सीएचसी अहर और 1 अक्टूबर को सीएचसी नारायण में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में एसडीएम इसराना नवदीप नैन,जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा,मेडिकल ऑफिसर नवमीत सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments