हरियाणा खेत मज़दूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना लगाया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की
BOL PANIPAT : 10 जून, बी के एम यू के देशव्यापी आह्वान पर आज यहाँ लघु सचिवालय में स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष हरियाणा खेत मज़दूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना लगाया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की! इस अवसर पर यूनियन के जिला सचिव भूपेंद्र कश्यप ने कहा कि खेत मज़दूरों का देश की क़ृषि और उसके विकास में भारी योगदान है!उनकी भारी संख्या और योगदान के बावजूद सरकार द्वारा जानबूझ कर की गई उपेक्षा के चलते खेत मज़दूरों के रहने और काम की स्थिति बेहद खराब है!
धरने के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय में महामहिम राष्ट्रपति के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन दिया! ज्ञापन में खेत मज़दूरों के लिए एक व्यापक केंद्रीय क़ानून बनाने, उन्हें रिहायशी प्लाट देने, उस पर मकान बनाने के लिए 10 लाख रूपये की ग्रांट देने, खेत मज़दूरों की सामाजिक सुरक्षा के लिए जिला स्तर पर खेत मज़दूर कल्याण बोर्ड बनाने, भूमि सुधार क़ानून को लागु करने और अतिरिक्त भूमि खेत मज़दूरों में बाँटने, मनरेगा के एक साल में 200 दिन काम और प्रतिदिन 700 रूपये मज़दूरी देने, क़ृषि मज़दूरों को 55 वर्ष की उम्र के बाद 10 हजार रूपये मासिक वृद्धावस्था पेंशन देने और पेंशन का क़ानून बनाने, केरल मॉडल पर सार्वभोमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली लागु करने, निजी क्षेत्र में आरक्षण देने, सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए ठोस कदम उठाने, के जी से पी जी तक निशुल्क और गुवत्तापूर्ण शिक्षा देने आदि मांगे शामिल रही!
प्रतिनिधिमंडल में दरियाव सिंह कश्यप, पवन कुमार सैनी, ओम प्रकाश कश्यप, शीश राम तोमर, सन्नोवर राणा, दुर्गा दास, राम सिंह एवं जिला सचिव भूपेंद्र कश्यप आदि शामिल रहे!

Comments