प्रदेश भर के 122 ब्लॉकों में होगा योग दिवस पर सीधा प्रसारण:- अनिल विज
जिला के हर खंड मे आयोजित होगा योग दिवस कार्यक्रम:- अतिरिक्त उपायुक्त
BOL PANIPAT , 13 जून। 8वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर स्वास्थय एवं गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल में भी कोविड महामारी के चलते कोविड नियमों की पालना करते हुए हरियाणा प्रदेश ने देशभर में योग दिवस पर अपने सफल कार्यक्रम आयोजित किए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह सपना है कि इस पद्घति के माध्यम से आमजन को अच्छे जीवन की ओर बढ़ाना है। अबकी बार प्रदेश भर के 122 ब्लॉकों मे योग शिविर लगाकर प्रदेशस्तरीय योगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नागरिकों को दिखाया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड नेे स्वास्थ्य मंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि पानीपत जिले मेें योग दिवस कार्य्रक्रम को बड़े ही भव्य तरीके से मनाया जाएगा जिसके लिए बारीकी से हर व्यवस्था की जा रही है । उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि कार्यक्रम को लेकर जिला में योग प्रशिक्षण शिविर भी निरंतर लगाए जा रहें हंै । बैठक उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 21 जून को जिला में आयोजित अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग आएं । उन्होंने आम नागरिकों से भी आह्ïवान करते हुए कहा कि योग दिवस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओंं से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में खेंलो से जुड़े व अन्य युवाओं का अहम रोल रहेगा अत: वे अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद व बीडीपीओ सनौली ब्लॉक रविन्द्र मलिक, सीएमओ डॉ. जितेन्द्र कादियान, जिला आयुष अधिकारी डॉ. सतपाल, उप सिविल सर्जन डॉ. ललित वर्मा, बीडीपीओ रितु लाठर, पूनम चंदा तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

Comments