Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक काबू।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 13, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 मार्च 2022, अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक काबू। सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया शनिवार देर साय सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान थाना सनौली क्षेत्र के अंतर्गत नवादा रोड पर अनाज मंडी के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की गांव नवादा नव भारत स्कूल की और से एक संदिग्ध किस्म का अज्ञात युवक पैदल-पैदल अनाज मंडी की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध देसी पिस्तौल होने की संभावना है।

पुलिस टीम ने तुरंत गांव नवादा की और से आने वाले संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय बाद एक युवक सामने से पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस टीम ने शक के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही युवक को काबू कर तलाशी ली तो आरोपी की पेंट की जेब से अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी की पहचान परीक्षित उर्फ छोटू पुत्र ऋषिपाल निवासी सनौली खुर्द पानीपत के रुप में हुई।

बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी परीक्षित के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने बताया पिस्तौल रखने का शौक पूरा करने के लिए वह उक्त अवैध देसी पिस्तौल को यूपी के शामली से करीब 15 दिन पहले एक अज्ञात युवक से 3 हजार रूपए में खरीद कर लाया था।

गिरफ्तार आरोपी परीक्षित को आज पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments