Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित युवक गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 18, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 18 मार्च: सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सौंधापुर गांव में पार्क के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सौंधापुर निवासी सोमपाल के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी एक टीम मंगलवार शाम को गश्त के दौरान गांव सौंधापुर में उधम सिंह पार्क के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की गांव निवासी सोमपाल पार्क के पीछे खाली मैदान में खड़ा है। सोमपाल के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर मैदान में खड़े युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान सोमपाल पुत्र सुरत निवासी सौंधापुर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच एक जिंदा रौंद मिला।

प्रभारी इंस्पेटर विजय ने बताया कि अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments