अवैध रिवॉल्वर व 6 जिंदा रौंद के साथ युवक गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 23 अप्रैल : सीआईए टू पुलिस ने एक युवक को अवैध रिवॉल्वर व 6 जिंदा रौंद के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनीपत के बुसाना गांव निवासी राहुल उर्फ भोलू के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना शहर के नजदीक सर्विस लाइन पर काले रंग की एक स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी है। गाड़ी में एक लड़का बैठा है, जिसके पास अवैध हथियार हो सकता है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो में बैठे युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान राहुल उर्फ भोलू पुत्र संजय निवासी बुसाना सोनीपत के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की जींस पेंट की जेब से एक 32 बोर रिवॉल्वर बरामद हुई। जिसको खोलकर देखा तो लोडेड मिली। और अनलोड करने पर 6 जिंदा रौंद मिले। बरामद रिवॉल्वर का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो युवक कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह और कवि गांव निवासी अजीत उर्फ जीता काफी समय से दोस्त है। अजीत जानलेवा हमले के एक मामले में जेल से बेल पर आया हुआ है। अजीत उर्फ जीता की 22 अप्रैल को पानीपत माननीय न्यायालय में तारिख थी। अजीत उर्फ जीता ने उसको अपने साथ चलने और गाड़ी व असला के साथ आने के लिए कहा था। वह 22 अप्रैल को गांव निवासी अपने दोस्त चाहत को पानीपत काम से जाने की बात कहकर उसकी स्कार्पियो गाड़ी और सुधीर से उसकी लाईसेंसी रिवाल्वर व 6 जिंदा रौंद मांगकर रौब दिखाने के लिए अजीत के पास गया। अजीत उर्फ जीता ने तारिख के बाद कहा उसको थाना शहर में कुछ काम है। वह थाना शहर के पास फोरलेन पर गाड़ी खड़ी कर अजीत उर्फ जीता का इंतजार कर रहा था।
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि आरोपी राहुल के कब्जे से बरामद अवैध रिवाल्वर, जिंदा रौंद व स्कॉर्पियो गाड़ी कब्जा पुलिस में लेकर थाना शहर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments