Monday, July 27, 2026
Newspaper and Magzine


जरूरत मन्द बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस का त्यौहार

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at December 25, 2022

BOL PANIPAT : अपनों के साथ त्यौहार तो हर कोई मनाता है दूसरों के दुखों को दूर करके उनके चेहरे पर मुस्कान लाकर त्यौहार मनाना ही असली आत्मिक खुशी है। ऐसे ही यूथ वीरांगनाएँ संस्था ने हर बार की तरह इस बार भी क्रिसमस का त्यौहार जरूरत मन्द बच्चों के साथ मनाया। यूथ वीरांगनाएँ (ज्योति सैनी) ने सेंटा बन कर गरीब बस्ती में जाकर छोटे छोटे बच्चों के साथ समय बिताया व उनके उनके चेहरे पे ख़ुशी लाने के लिए कई खेल भी खेले। साथ-ही-साथ इस अवसर पर संस्था की सदस्यों ने जरूरत मंद बच्चों को चप्पल, गर्म कपड़े, जैकेट, स्वेटर, कम्बल व टोपी- जुराबें आदि वितरित करके उनको कम्पकपाती सर्दी में गर्माहट पहचाने के लिए दिए। यूथ वीरांगनाएं संस्था  की सद्स्यों ने बच्चों से क्विज के माध्यम से उनसे पहाड़े, गिनती, सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे व उन्हें पढ़लिख कर  अच्छा बनने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों ने जब प्रश्नो के सही जवाब दिए तो उन्हें इनाम भी दिए गए व उनके साथ खाने-पीने का सामान देकर उनके साथ त्योहार मनाया। जाते-जाते संस्था के सदस्यों ने बस्ती वासियों को पर्ण भी दिलवाया की वो अपने घर व अपने आस-पास को साफ़ रखेंगें और ना ही किसी ओर को गंदगी मचाने देंगे। 

इस अवसर पर यूथ वीरांगनाएं संस्था की जिलाध्यक्ष बृज बाला, ज्योति सैनी, कोमल अरोड़ा, पूजा डोगरा सहित अन्य वीरांगनाएं मौजूद रही।

Comments