Wednesday, March 4, 2026
Newspaper and Magzine


सात दिवसीय NSS कैंप सम्पन्न. डिजिटल लिटरेसी पर रहा विशेष फोकस.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 3, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – मंगलवार  3 मार्च 2026 : आर्य कॉलेज, पानीपत की एनएसएस इकाई द्वारा 25.02.2026 से 3.03.2026 तक आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में हुआ। शिविर का विषय “मेरे भारत के लिए युवा और डिजिटल साक्षरता के लिए युवा” रहा।
सातवें एवं अंतिम दिन की शुरुआत कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, सलाद तथा पेय पदार्थ जैसे कोल्ड कॉफी और मोजिटो आदि तैयार किए। इस प्रतियोगिता में टीम अमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके पश्चात भव्य समापन सत्र का आयोजन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि, डॉ. आनंद कुमार एनएसएस समन्वयक, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी रहे। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, डॉ. जगदीश गुप्ता  एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा दुदेजा, आस्था गुप्ता तथा एनएसएस समन्वयक पंकज चौधरी ने मुख्य अतिथि का पौधा भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य से हुई। वंशिका, अंजली, कशिश, रिंकी, संजना, मन्नत, साक्षी एवं सिमरन ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अमन एवं कुलदीप तथा वंशिका एवं नितीश ने शिविर के अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद सात दिनों की गतिविधियों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।

अपने वैदिक उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि जीवन में निरंतर नई बातें सीखते रहना चाहिए। उन्होंने इतिहास के अनसुने नायकों को याद रखने और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

इसके पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। सक्रिय स्वयंसेवक पुरस्कार भूमि, विक्की, वैभव, छाया, नवीन एवं विनीत को प्रदान किए गए। उत्कृष्ट स्वयंसेवक पुरस्कार अंजली, अमन, हिमांशी, मुस्कान, नितीश एवं नैना को प्रदान किए गए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा दुदेजा ने बताया कि वंशिका, कशिश एवं हर्ष को बेस्ट वॉलंटियर घोषित किया गया।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। दोपहर सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा होली उत्सव का आयोजन किया गया। और फूलों से होली खेलकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। इस प्रकार सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का समापन उल्लास, प्रेरणा और राष्ट्रीय भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Comments


Leave a Reply