जुआ खेलते दो अलग अलग स्थान से 10 आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 29 हजार 740 रुपये की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT : 19 फरवरी 2024 ,थाना किला पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग अलग स्थान पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त 3 जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 29 हजार 740 रूपये की नगदी बरामद की।
थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने दिशा निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाईवाली की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिय विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना किला पुलिस की एक टीम रविवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान कक्कड़ चौक पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की दलाय सिंह गुरूद्वारा के पास 8 व्यक्ति ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान की आड में खड़ा होकर देखा दो जगह 8 व्यक्ति जुआ खेलते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे सभी आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से दो जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 28 हजार 140 रूपये की नगदी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान राजकुमार व वेद प्रकाश निवासी वार्ड 11, सतीश निवासी हलवाई हट्टा, कृष्ण निवासी चावला बस्ती, चरणजोत निवासी हाउसिंग कॉलोनी नजदीक साई बाबा चौक, अंसुल निवासी सेक्टर-6, अशोक निवासी मस्ताना चौक व अनिल निवासी पानीपत के रूप में बताई।
सब इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि इसी प्रकार थाना किला पुलिस की एक दूसरी टीम ने गुप्त सूचना पर दबिश देकर राजीव कॉलोनी में बिस्किट फैक्टरी के पास जुआ खेल रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व जुआ खेलने में दाव पर लगी 1600 रूपये की नगदी बरामद की। आरोपियों की पहचान विक्की निवासी वीरभवन चुंगी व बिजेंद्र निवासी छाजपुर खुर्द के रूप में हुई।
सब इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों खिलाफ थाना किला में गैम्बलिंग एक्ट के तहत दो अलग अलग अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments