पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने थाना चांदनी बाग का किया औपचारिक निरीक्षण.
-पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक व थाना में तैनात पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
BOL PANIPAT : 20 मई 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मंगलवार को थाना चांदनी बाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाना के रिकार्ड के रजिस्टर व फाइलों की जांच करने के साथ ही बैरिक, मैस व मालखाना का जायजा लिया। खामियों को जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निरिक्षण उपरांत क्राइम कंट्रोल के संबंध में पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक व थाना में तैनात अनुसंधानकर्ता पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश कुमार सैनी, थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप, एसपी रीडर सुभाष व थाना में तैनात अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहें।
दर्ज किसी भी मुकदमें की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बैठक में सर्वप्रथम थाना के प्रत्येक कर्मचारी की ड्यूटी बारे जानकारी लेकर कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर थाना प्रबंधक व अनुसंधानकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें। दर्ज किसी भी मुकदमें की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें। पीओ, बेल जम्पर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करें। मादक पदार्थ तस्करी में फरार चल रहे आरोपियों के अतिरिक्त पीओ, बेल जम्पर अपराधियों की संम्पत्ति जब्त करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाए।
महिला विरूद्ध अपराध, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी, जुआरियों, सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाए।
गश्त कर शरारती व अपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाही अमल में लाई जाए
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने निर्देश दिए की थाना में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर तय समय के दौरान उचित कार्रवाही करे। क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गश्त कर शरारती व अपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाही अमल में लाए। अपराधिक प्रकार की घटना घटीत होनें की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटना स्थल पर पहुचें। निरंतर गश्त कर संद्विगध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास करें।
थाना में साफ सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। वेल्फेयर से संबंधित किसी को समस्या है तो तुरंत उनके संज्ञान में लेकर आए। भ्रष्टाचार को किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा। जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करें। सभी ईमानदारी से अपना काम करें। अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों को भी इस बारे आवश्यक दिशा निर्देश दे। शिकायत मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments