Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेलते व सट्टा खाईवाली करते दो स्थानों से 10 युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 13220 रुपए की नकदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 12, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 जुलाई 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस ने जुआ सट्टा खाईवाली सहित अवैध कार्यों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस की टीमों ने दो स्थानों पर जुआ खेल रहे व सट्टा खाईवाली कर रहे 10 युवकों को काबू किया है। आरोपियों के पास मौके से जुआ व सट्टा खाईवाली में दाव पर लगी 13220 रुपए की नकदी बरामद की है है।
उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान कृष्णा गार्डन कॉलोनी में थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की कृष्णा गार्डन कॉलाेनी की गली नंबर 4 ​स्थित एक कमरे में दो युवक चीड़ी कबूतर पीड पर पर्ची फ्लैश गेम जुआ खिला रहे हैं। यहां सात युवक जुआ खेल रहे हैं।
पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर जुआ खेल व खिला रहे नौ युवकों को काबू किया। मौके पर आरोपियों के पास से जुआ में दाव पर लगी 4070 रुपए की नकदी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान कृष्णा गार्डन कॉलोनी निवासी अमरनाथ, नरेश मोर्य, अनिल, दारा सिंह महतो, इंद्र लाल, सोनीपत के ढुराना गांव निवासी सन्नी, तहसील कैंप प्रकाश नगर निवासी विनोद, एकता विहार कॉलाेनी निवासी तैयब व मलिक कॉलोनी निवासी अर्जुन के रूप में बताई। आरोपी अमरनाथ व सन्नी जुआ खिला रहे थे और आरोपी दारा महतो, इंद्र लाल, नरेश मोर्य, अनिल, विनोद, तैयब व अर्जुन जुआ खेल रहे थे।

उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया इसी प्रकार सीआईए टू पुलिस टीम ने गांव नारायणा अड्डा नहर पुल पर सट्टा खाईवाली कर रहे एक युवक को सट्टे के नंबरों की पर्ची व दाव पर लगी 9,150 रुपए की नकदी सहित काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मनाना निवासी मुकेश के रूप में बताई। आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा व थाना चांदनी बाग में गैम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments