पाकिस्तान स्थित जिला लैया व पानीपत में मनाया गया इंद्रभान भ्रातृ हाई स्कूल (लैया) का 100 वां स्थापना दिवस
BOL PANIPAT : इंद्रभान भ्रातृ हाई स्कूल (लैया) का 100 वां स्थापना दिवस पाकिस्तान स्थित जिला लैया में व स्थानीय आई. बी. (पी.जी.) कॉलेज प्रांगण में बड़ी श्रद्धा एवं प्रेम सीमित रूप से आई बी सोसाइटी व उनके शिक्षण संस्थाओं के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा मनाया गया जैसा कि आज के दिन मार्च 3 , 1924 , महाशिवरात्रि के दिन ही पाकिस्तान स्थित लैया प्रान्त में लैया हाइ स्कूल की नींव रखी गई थी ! आज सर्वप्रथम यज्ञ भगवान की आहुति से कार्यक्रम की शुरुआत की गई ! ततपश्चात सेठ इंदर भान जी की प्रतिमा पर सभी द्वारा माल्यार्पण किया गया ! पाकिस्तान में आयोजित प्रोग्रम में लैया जिला के जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की वही सोसाइटी के वर्तमान उप प्रधान परम वीर ढींगरा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा स्व. सेठ इंद्रभान ढींगरा के जीवन ,उनकी सेवाओं उनके दिव्य दानों पर विस्तृत रूप से सब के समक्ष सांझा किया गया !

लैय्या के जिलाधिकारी ने भारत स्थित लैय्या स्कूल से संबंधित पदाधिकारियों को पाकिस्तान स्थित लैय्या स्कूल भ्रमण हेतु भी आश्वासन दिया गया ! इस अवसर पर आई बी सोसाइटी के सचिव रवि गोसाईं , कोषाध्यक्ष मोहन लाल अघी , एग्जेक्युटिव मेंबर रमेश नागपाल , एल एन मिगलानी , सदस्य धर्मबीर ढींगरा , राधे श्याम खुंगर, आई. बी. पब्लिक स्कूल के मैनेजर युधिष्ठिर मिगलानी , सचिव विपुल नागपाल , प्रधानाचार्य जय श्री गर्ग , आई. बी. कॉलेज के प्रचार्य अजय गर्ग , स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा , मीना तनेजा , सोसाईटी कार्यालय अधीक्षक बृज भूषण , अश्विनी गुप्ता आदि उपस्थित रहे वहीं लैया बिरादरी की तरफ से युधिष्ठर शर्मा , अनिल नन्दवानी , एन डी चावला मुख्य रूप से उपस्थित रहे ! सभी के द्वारा स्व. सेठ इंद्रभान जी के उल्लेखनीय कार्यों को भाव पूर्ण ढंग से याद किया गया !कार्यक्रम के उपरांत सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई !

Comments